काशीपुर। एक महिला ने अपने शिक्षक पति के खिलाफ उसकी अश्लील वीडियो बनाने और दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति व ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने तहरीर में बताया कि 2018 में उसका विवाह हुआ था। इसके बाद से ससुराली कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित करते थे। महिला का आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण करता और अपने लैपटॉप में शूट करके वायरल करने की धमकी देता है। पति अपने बहनोई से अवैध संबंध बनाने का दबाव भी बनाता है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
मुरादाबाद में अल्बीना बेकरी मालिक असद हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश तेज