हल्द्वानी, संवाददाता। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह ‘आरंगम 2.0 में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से लोगों का दिल जीत लिया। भारतीय विरासत, सांस्कृतिक विविधता, विज्ञान और युवाओं की आधुनिक सोच पर आधारित शानदार प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि एसपी सिटी (क्राइम) नैनीताल जगदीश चंद्र ने छात्रों को अनुशासन और देश सेवा की प्रेरणा दी। नवरसों, उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, पहाड़ों से पलायन और भारतीय सेना के शौर्य पर आधारित प्रस्तुतियों ने लोगों को भावविभोर किया। प्रकृति संरक्षण पर अंग्रेजी नाटक को खूब सराहना मिली। एनसीसी के दस वर्ष पूर्ण होने पर प्रस्तुत रिपोर्ट ने जोश जगाया, वहीं दीपावली पर आधारित रामायण की प्रस्तुति ने वातावरण को राममय कर दिया।भारतीय सांस्कृतिक विविधता और खेल जगत में भारत के बढ़ते प्रभाव को भी छात्रों ने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। संचालन प्रियांशु भट्ट, इशिता जोशी, प्रफुल्ल प्रभाव पंत, वंदना जोशी, मानसी जोशी, वर्णिका शर्मा, भव्या शर्मा, मनस्वी जोशी और कोमल किमोठी ने किया। शिक्षकों को किया सम्मानित स्कूल में दो दशकों से सेवा दे रहे शिक्षकों मीना उप्रेती, केसी पंत, नीमा पांडे, त्रिभुवन जोशी, रीना कार्की, ममता लोहानी और भावना साह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। थर्ड आई मुंबई की टीम को भी सम्मानित किया गया। निदेशक रश्मि रौतेला ने सभी का स्वागत किया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रवींद्र कुमार रौतेला ने कहा कि बच्चों को अपनी विरासत से जोड़ते हुए आधुनिक तकनीक और वैश्विक दृष्टिकोण अपनाना होगा।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता