खटीमा। साढ़े तीन साल पहले हुए गैर इरादतन हत्या के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंजू सिंह मुंडे की अदालत ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों को दस-दस हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया गया है।
ग्राम कचनाल गाजी, काशीपुर निवासी नरेंद्र सिंह थापा ने 15 मई 2022 को पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसका भाई कैलाश सिंह थापा मंडी समिति खटीमा में कार्यरत था। 14 मई की रात वह मंडी समिति के चेकपोस्ट पर ड्यूटी पर था। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों ने कैलाश की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 15 मई को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के दौरान दो आरोपियों अनिल पुत्र बलवंत राम निवासी मुडयानी, चम्पावत और निर्मल कुंवर पुत्र भीम सिंह कुंवर निवासी चंदनी, बनबसा के नाम सामने आए। 10 अगस्त 2022 को पुलिस ने दोनों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया।
मामले की सुनवाई के दौरान सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) सौरभ ओझा ने सात गवाहों को पेश किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने अनिल व निर्मल कुंवर को धारा 304 आईपीसी के तहत दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और दस-दस हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया