काशीपुर के राधेहरि पीजी कॉलेज में भौतिक विज्ञान की परीक्षा दौरान कक्ष के बाहर खड़े होकर शोर कर रहे छात्रों को हटाने को लेकर बखेड़ा हो गया। गुरू और शिष्य आपस में भिड़ गए। मामला तूल पकड़ने के बाद दोनों ने खेद जताया और मामला खत्म हो गया। सोशल मीडिया में प्राध्यापक की ओर से छात्र को थप्पड़ जड़ने का वीडियो प्रसारित हो रहा है। सोमवार की सुबह कॉलेज के कक्ष संख्या 35-36 में भौतिक विज्ञान की आंतरिक परीक्षा चल रही थी। परीक्षा कक्ष के बाहर बीए के कुछ छात्र खड़े होकर शोरगुल कर रहे थे। इस दौरान भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक ने परीक्षा का हवाला देते हुए छात्रों से हटने को कहा था। छात्रों ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। उन्होंने दोबारा छात्रों को हटने के लिए कहा तो विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई। प्राध्यापकों के बीच-बचाव कराने पर मामला शांत हो गया। इस दौरान छात्रसंघ पदाधिकारियों ने भी हंगामा किया। छात्रसंघ अध्यक्ष जतिन शर्मा ने बताया कि बीए का एक छात्र रूम नंबर 37 में फीस के संबंध में कुछ पूछने के लिए गया था। वहां प्राध्यापक नहीं मिले तो बाहर खड़े होकर इंतजार कर रहा था। एक प्राध्यापक ने वहां से हटने के लिए कहा और अभद्र व्यवहार करने लगे। उन्होंने आईकार्ड मांगा। अभी कॉलेज में सभी छात्रों को आई कार्ड नहीं मिले हैं। आई कार्ड नहीं होने होने की बात कहने पर प्राध्यापक ने थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष के धरने पर बैठने व तहरीर देने की चेतावनी पर माफी मांगने पर मामला शांत हो गया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता