March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

हरक सिंह रावत के घर के बाहर त-लवार लेकर बैठे निहंग सिख, पूर्व सैनिक पीसी थपलियाल को धामी सरकार पर आया गुस्सा!

देहरादून।हरक सिंह रावत के घर के बाहर त-लवार लेकर बैठे निहंग सिख, तो पूर्व सैनिक पी सी थपलियाल को धामी सरकार पर आया गुस्सा! पी सी थपलियाल ने वायरल वीडियो में प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा, “हरक सिंह घर पर नहीं है, घर के अंदर उनका परिवार है, उन पर क्या बीत रही होगी, ये लोग बाहर से आकर त-लवारें लेकर उनके घर के बाहर बैठे हुए हैं, हिम्मत देखो इनकी, जैसे पहाड़ी म-र चुके हों!”

हरक सिंह ने अनजाने में एक मजाक किया था, जिसके लिए उन्होंने तुरंत माफी भी मांगी, इसके बाद भी वो खुद ही सिखों के प्रतिष्ठित गुरुद्वारा पांवटा साहिब में गए, वहां सेवा की और माफी मांगी, लेकिन हाथों में त-लवार लिए निहंग बोल रहे हैं कि वो काफी नहीं है, हरक सिंह को हमसे आकर माफी मांगनी चाहिए।

क्या ये अपने गुरु से बड़े हो गए? जब गुरुद्वारा में जाकर हरक सिंह ने माफी मांग ली, तो ये कौन होते हैं डरा ध-मका कर माफी मांगने वाले? वो भी अलग-अलग जगहों से इकट्ठा हो रखे हैं। हरक सिंह रावत ने न किसी समाज को टारगेट किया, और न किसी धर्म को। अनजाने में वो एक व्यक्ति से मजाक कर बैठे, और जब उन्हें खुद एहसास हुआ कि शायद उसे बुरा न लगा हो, तो खुद ही उसी समय कुछ ही सेकंड्स में माफी भी मांग ली थी। उसके बाद विवाद बढ़ाने का क्या मतलब? इसमें समाज और धर्म को बीच में क्यों ला रहे हैं ये लोग?

हरक सिंह रावत और उसका पहाड़ी समाज कमजोर नहीं है। हरक सिंह रावत से जवाब चाहिए, तो संवैधानिक ढंग से अपनी बात रखें, लेकिन ये लोग बाहर से आकर देवभूमि उत्तराखंड के शांत माहौल को खराब और हरक सिंह रावत को डराने-धमकाने की कोशिश न करे।