जसपुर। अधिवक्ता ने एसडीएम से एक महिला की शिकायत की। महिला पर आरोप है कि अपात्र होते हुए भी उसने प्रधानमंत्री आवासीय योजना का लाभ ले लिया। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने संबंधित अधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
ग्राम ध्याननगर निवासी अधिवक्ता रवि कुमार ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2016
17 में मोहल्ला दिल्ला सिंह निवासी एक महिला ने फर्जी दस्तावेज लगाकर योजना का लाभ ले लिया जबकि महिला के पास अलग-अलग मोहल्ले में दो आवासीय मकान हैं।
आरोप है कि महिला के पास खेती की जमीन भी है। शिकायतकर्ता ने मामले से जुड़े अभिलेख प्रस्तुत कर प्रकरण की जांच की मांग की। एसडीएम ने संबंधित अधिकारी से मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता