काशीपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जसपुर में एसटीपी प्लांट लगाने की कवायद शुरू हो गई है। प्लांट लगाने के लिए पेयजल निगम ने लगभग 60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शहरी विकास विभाग को भेजा है।
मंजूरी के बाद पेयजल निगम एसटीपी प्लांट लगाएगा। गंगा नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत नदी, नालों को साफ करने की कवायद चल रही है। जसपुर, महुआडाबरा के नाले रामगंगा नदी में मिलते हैं और बाद में गंगा नदी में। ऐसे में जसपुर क्षेत्र में एसटीपी प्लांट लगाया जा रहा है।इस प्लांट में पानी को साफ कर नदी में छोड़ा जाएगा। एसटीपी प्लांट में जसपुर और महुआडाबरा के नालों का पानी लाया जाएगा। इस प्लान के तहत कई क्षेत्रों में सीवर लाइन बिछाई जाएगी ताकि नाले आदि के पानी नदी में न गिरें।
अभी नालों को इसमें शामिल किया जा रहा है, बाद में घरों के पानी को भी इस योजना के तहत शामिल किया जाएगा। एसटीपी प्लांट में प्रतिदिन 6.5 मिलियन लीटर पानी साफ होगा।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन