April 24, 2026

Jaspur Times

News Portal

आरोप:जसपुर में नगर पालिका की भूमि पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप

जसपुर में नगर पालिका की भूमि पर कब्जा करने के प्रयास कर आरोप लगा है। मंगलवार को अफजलगढ़ रोड पर टीआरसी में विधायक आदेश चौहान, पालिका अध्यक्ष नौशाद सम्राट ने इस संबंध में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया एक जिला पंचायत सदस्य के पति एवं अन्य लोग दहशत फैलाकर पालिका की भूमि पर कब्जा कराने का प्रयास कर रहे हैं। आरोपियों ने भूमि की चौहद्दी दर्ज करा जमीन पर कब्जे का प्रयास किया। बीते दिनों जमीन कब्जाने के दौरान फायरिंग करने का भी आरोप लगाया।

संयुक्त प्रेसवार्ता में विधायक एवं पालिका अध्यक्ष ने बताया कि भूतपुरी रोड पर पट्टी नेतराम स्थित भूमि नगरपालिका की है। राजस्व परिषद के फैसले के बाद एसडीएम ने जमीन पर कब्जा दिलवाया था। आरोप लगाया कि भूमि का नंबर एक होने के कारण विपक्षियों ने रजिस्ट्री तो अपने हिस्से की करा दी, लेकिन चौहद्दी पालिका की भूमि की दिखा दी। जबकि इनका इस भूमि से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने बताया कि पालिकाध्यक्ष एवं सभासदों की सहमति लेकर इस भूमि पर रोडवेज बस अड्डा बनवाया जाएगा। यहां गजेंद्र चौहान, इख्तियार बबलू, गोविंदा,नफीस, शहजाद, रूपा देवी, मो. यामीन, मोइनुददीन, इश्हाक हुसैन, जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।

निकाय कर्मियों के सामने हुए चार फायर
विधायक ने बताया कि बीते शनिवार की रात को पालिका ईओ उदयवीर सिंह, सफाई नायक अरविंद कुमार, लिपिक रजनीश शर्मा संबंधित भूमि पर पुन: हो रहे निर्माण की सूचना पर गए थे। तभी चार फायर होने की आवाज आई। विधायक ने लैपटॉप में घटना की वीडियो फुटेज दिखाते हुए कहा कि फायर के समय तीन लोग दिखाई दे रहे हैं। विधायक ने बताया कि वह मामले को सदन में भी उठाएंगे।

You may have missed