पंतनगर एयरपोर्ट में बुधवार को सायरन बजते ही आसपास के लोग और राहगीर सशंकित हो उठे। पूछताछ में एयरपोर्ट के अंदर बम होने की सूचना पर लोगों में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में सुरक्षा कर्मियों सहित जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का एयरपोर्ट पर जमावड़ा लग गया। दरअसल एयरपोर्ट में बम होने की धमकी की स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए एक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया था।
बम की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट सिक्योरिटी यूनिट (एपीएसयू) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टर्मिनल भवन को तत्काल खाली कराया। साथ ही यात्रियों और कर्मचारियों सहित एयरपोर्ट में मौजूद सभी व्यक्तियों को सुरक्षित रूप से निर्धारित असेंबली प्वाइंट पर भेजा। मॉकड्रिल के दौरान बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड ने टर्मिनल भवन सहित एयरपोर्ट के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया।इस अभ्यास में एयरपोर्ट प्रशासन, एयरपोर्ट पुलिस, स्थानीय पुलिस, अग्निशमन विभाग, एयरलाइन प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही आपसी समन्वय के साथ अपनी निर्धारित भूमिकाओं का निर्वहन किया। सूचना मिलते ही बम थ्रेट असेसमेंट कमेटी की एयरपोर्ट में तत्काल बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी संबंधित एजेंसियों ने संयुक्त रूप से स्थिति की समीक्षा की। मॉकड्रिल के माध्यम से आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और संचार व्यवस्था की प्रभावशीलता को भी परखा गया। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार मॉकड्रिल पूरी तरह सफल रही। भविष्य में भी इस प्रकार के अभ्यास नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। ताकि किसी भी आपातस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता