जसपुर। क्षेत्रिय जनता की वर्षों पुरानी मांग को पूर्ण करने के मकसद से शासन स्तर से क्षेत्र में रोडवेज बसअड्डे की मंजूरी मिल गई है मगर जमीन चिन्हित ना होने के कारण अभी तक कार्य शुरू नही हो पाया है। एक बार फिर पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल के प्रयास के बाद परिवहन विभाग के अधिकारी प्रमोद कुमार दीक्षित जसपुर पहुँचे। और बसअड्डे के लिए एक सरकारी भूमि का निरीक्षण किया गया। वंही परिवहन विभाग के अधिकारी प्रमोद कुमार दीक्षित ने बताया की जसपुर
वासियों की लंबे समय से बस स्टैंड की मांग चली आ रही है और रोडवेज अड्डे की व्यवस्था ना होने के कारण यंहा लोग बहुत परेशान है। कई बार डीएम साहब द्वारा जमीन चिन्हित की गई है जिसमे एक बीएसबी इंटर कालेज के पास जमीन है इस जमीन को परिवहन निगम कोई भी जमीन क्रय नही कर सकता है। सभी जमीने को सरकार ने परिवहन विभाग को आवंटित करदी है जिसके बाद काम धरातल पर दिखाई देता है हमारा विशेष काम है कि बसों का आवागमन स्थानीय प्रशासन बस अड्डे के लिए जिस जगह को चिन्हित कर देगा
जमीन आवंटित हो जाएगी। हमको अपना बसों का स्टॉप वंही निर्धारित करना पड़ेगा वंहा से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। यात्रियों को उठाने बैठाने के लिए एक शेल्टर भी मिल जाता है। तो यात्रियों को भी सुविधा मिल जाती है। जो जमीन आज देखी गई है उसमे बताया गया है कि हाईकोर्ट में भी जमीन को लेकर कुछ बाते रही है जिसकी पूरी डिटेल निकाली जाएगी। और शासन स्तर पर एक बैठक आहूत की जाए। जिसमे परिवहन विभाग को जमीन निशुल्क स्थान्तरित हो जाये जिसपर आगे कार्यवाही की जाए ।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता