March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर:फैज़ –ए-आम इंटर कॉलेज में विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस हुआ कार्यक्रम आयोजित

  • जसपुर। विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर फैज़ –ए-आम इंटर कॉलेज में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कॉलेज में आए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों – और छात्र-छात्राओं को उनके – अधिकारों की कानूनी जानकारी के माध्यम से जागरूक किया गया। बृहस्पतिवार को फैज़-ए-आम इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रईस अहमद के नेतृत्व में अल्पसंख्यक अधिकार – दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के महिलाओं पुरुषों और छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य रईस अहमद एवं अन्य वक्ताओं ने

अल्पसंख्यकों की शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता के विषय में प्रकाश डाला। डॉक्टर शैलेंद्र बहुत सिंगला ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति के साथ यदि कोई अन्य होता है तो इसकी शिकायत सीधे अल्पसंख्यक आयोग में करनी चाहिए। डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल, मोहम्मद मोहसिन सीए, हाजी अनीस अहमद, तस्लीम अहमद बुडू, मास्टर जाहिद हुसैन, इख्तियार बबलू नगर पालिका अध्यक्ष नौशाद सम्राट, जाकिर नूरी, शराफत हुसैन, मास्टर शमशेर हुसैन आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।