रुद्रपुर में यूएस नगर समेत पूरे प्रदेश में किसानों की अब डिजिटल फार्मर आइडी बनेगी। इसका उद्देश्य किसानों की जानकारी को डिजिटल रूप से रजिस्टर करना व विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने डिजिटल पब्लिक इंफास्ट्रेक्चर (डीपीआई) तैयार करने के लिए डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन लागू किया है। एग्रीस्टैक इस मिशन का मुख्य भाग है। जिसके तहत किसानों को फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए आधार नंबर के अनुरूप एक डिजिटल आइडी दी जाएगी। डिजिटल आइडी या किसान पहचान पत्र में किसानों का विवरण, उपलब्ध भूमि व बोयी गई फसलों का पूरा ब्यौरा होगा। साथ ही खाता धारकों का विवरण खसरा नंबर में हिस्सेदारी सहित तैयार कर किसानों की एक यूनिक आइडी बनेगी।जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के आदेश पर यूएस नगर के काशीपुर तहसील की ग्राम सर्वरखेड़ा में कैंप लगाकर रविवार को डिजिटल आईडी बनाई गई। जिले में सबसे पहले सर्वरखेड़ा को शामिल किया है। इसके बाद हर गांव में यह आइडी बनाने का काम शुरू होगा।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: यात्रियों को मिल रही त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधा
राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह, श्रद्धालुओं को सहूलियत और संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
सीएम धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी