रुद्रपुर में वर्तमान में जब हम अपने किसी करीबी से नाराज होते हैं तो कुछ देर के लिए उसे ब्लॉक जरूर कर देते हैं लेकिन अगले कुछ घंटों या कुछ दिनों में उसे अनब्लॉक भी कर देते हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टर और नर्स प्रकरण में भी दोनों का एक दूसरे को कई बार ब्लॉक कर फिर अनब्लॉक करके बात करने का जांच में खुलासा हुआ है। शिकायत पत्र में संलग्न चैट में अब तक दोनों की पूर्व में साथ चाय पीने की बात सामने आई थी लेकिन अब इस मामले ने एक नया रंग ले लिया है।
जांच में पता चला है कि दोनों ने एक दूसरे को कई बार ब्लॉक करके फिर अनब्लॉक कर बात की। 16 नवंबर को दोनों ने एक दूसरे को व्हाट्सएप से ब्लॉक किया 18 नवंबर को अनब्लॉक भी कर दिया। इसी प्रकार 24 जुलाई 2025 को भी ब्लॉक करके अनब्लॉक किया गया।वहीं विभाग के अधिकारियाें के अनुसार दोनों में एक दिन इमरजेंसी वार्ड में कुछ कहा सुनी हो गई थी जिसको लेकर दोनों ने ही इसे अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया। दोनों के परिवारों में भी कुछ विवाद है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन