March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

नेता प्रतिपक्ष ने कहा- उत्तराखंड सरकार हर मोर्चे पर फेल, 16 फरवरी को राजभवन का घेराव

रुद्रपुर में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या का कहना है कि प्रदेश कठिन दौर से गुजर रहा है। सरकार चार साल पूरे कर पांचवें साल में प्रवेश कर गई है। इन पांच सालों में उनके विधायकों ने संसद में कई सवाल पूछे, लेकिन सरकार हर सवाल के जवाब से बचती रही। क्योंकि सरकार के पास उनके सवालों के जवाब थे ही नहीं। प्रदेश में विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस 16 फरवरी को देहरादून में राजभवन का घेराव करेगी। सोमवार को काशीपुर बाईपास स्थित एक होटल में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या व उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें देहरादून जाने व राजभवन घेराव पर चर्चा हुई। यशपाल ने बताया कि देहरादून में राजभवन घेराव के लिए ऊधम सिंह नगर से सात हजार कांग्रेसी जाएंगे। इस मौके पर प्रेसवार्ता कर उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। इसकी जिम्मेदार सरकार खुद है। भ्रष्टाचार के मामलों की सारी हदें पार हो गई हैं। किसी ने सोचा भी नहीं था कि जिसे जनता पूर्ण बहुमत से सत्ता में बैठाएगी वह भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाएगी। मंसूरी में पर्यटन विभाग की जमीन पर सरकार ने 23 करोड़ का लोन लिया। सौंदर्यीकरण के बाद जमीन 15 करोड़ प्रति वर्ष में लीज पर दे दी जाती है। जमीन के सर्किल रेट कई गुना अधिक हैं। ताजा मामला रामगढ़ में उद्यान विभाग का है जहां पर काश्तकारों से जमीनों का अधिग्रहण किया गया। मकसद था कि यहां पर फल उत्पादन होगा। काश्तकार बागवानी में आगे बढ़ेंगे। उस योजना को आज सरकार ने बंद करने का निर्णय लिया है। हैदराबाद की कंपनियों पहाड़ की नदियों को खोखला कर रही हैं। गरीब व कमजोर आदमी नदी में पैर रखने का दुस्साहस नहीं कर पा रहा है। घर बनाने के लिए नदियों से रेता, पत्थर नहीं ले जा सकते हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सुखवंत जैसे लोग सिस्टम से हारकर खुदकुशी कर रहे हैं। ये राज्य की विडंबना है।