किच्छा हाईवे पर आदित्य चौक के निकट तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। दुर्घटना में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक स्टार्ट डंपर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। दुर्घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में नागरिक और और कांग्रेस कार्यकर्ता घटनास्थल पर एकत्र हो गए। यहां से बड़ी संख्या विधायक प्रतिनिधि और निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और धरना देना शुरू कर दिया।
दिनेश वैद्य निवासी जोशी कॉलोनी न्यूरिया पीलीभीत अपनी पत्नी कविता 36 के साथ बीते रविवार को अपने साढ़ू के पुत्र के विवाह में शामिल होने के लिए दिनेशपुर के ग्राम मोहनपुर आया था। मंगलवार को दिनेश बाइक पर अपनी पत्नी कविता के साथ अपने घर न्यूरिया वापस लौट रहा था। हाईवे पर इंट्राॅर्क फैक्टरी के सामने तेज गति से आ रहे डंपर ने दिनेश की बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक और दिनेश की पत्नी कविता घिसटते हुए काफी दूर तक चली गई। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने कविता को डंपर से निकालकर दिनेश के साथ सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने कविता को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दिनेश का सीएचसी में उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
नमकीन की दुकान है दिनेश
हादसे की सूचना मिलते ही दिनेश के परिजन पीलीभीत से व ससुरालीजन दिनेशपुर से सीएचसी पहुंचे। परिजनों ने बताया कि दिनेश जोशी कालोनी न्यूरिया पीलीभीत में नमकीन की दुकान चलाता है। बताया कि दंपती के एक बेटा और एक बेटी हैं।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता