जसपुर। सपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा कि सपा जिले की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। कार्यकर्ता अभी से ही विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें।आज मंगलवार को मो. नई बस्ती में यूथ प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद उस्मान अली के कार्यालय पर पहुंचे। प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत गिरी ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि जसपुर में कोई बस स्टैंड, मेडिकल कॉलेज, पॉलीटेक्निक नहीं है। प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। कहा कि राज्य के विकास को महिलाओं की सुरक्षा हेतु एक स्पेशल हेल्पलाइन खोलने, बेरोजगारों को रोजगार देने, अच्छी शिक्षा एवं चिकित्सा के लिए क्षेत्र में पॉलीटेक्निक एवं पीजीआई खोले जाने की आवश्यकता है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत
अग्रवाल सभा का शपथ ग्रहण आज
जसपुर में स्मैक के साथ एक दबोचा