जसपुर।रुद्रप्रयाग से विधायक एवं नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री भारत चौधरी के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम बार आगमन पर जसपुर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार नगर महामंत्री विशाल कुमार कश्यप, सिटू चौहान सहित जसपुर ब्लॉक के बीडीओ और तहसीलदार समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री भारत चौधरी ने केंद्र सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने किसानों से इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। साथ ही एमएसएमई योजनाओं, खादी ग्रामोद्योग एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया। कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसान हमारे अन्नदाता हैं, जिनका सम्मान और उत्थान सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा क्षेत्र के समग्र विकास और किसानों की उन्नति का संकल्प लिया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल के घर पहुंचे केबिनेट मंत्री चौधरी,माता जी को दी श्रद्धांजलि ,की शोक संवेदना व्यक्त

नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री भारत चौधरी ने अपने प्रथम बार जसपुर आगमन के दौरान काशीपुर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल के निवास पर पहुँच कर उनकी दिवंगत माता जी को श्रद्धांजलि देते हुये ईश्वर से उनको अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। तथा दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार को सहन शक्ति देने और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति, आदि भाजपाई भी मौजूद रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत
अग्रवाल सभा का शपथ ग्रहण आज
जसपुर में स्मैक के साथ एक दबोचा