देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा श्री केदारनाथ धाम यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।
जिलाधिकारी द्वारा हेली सेवा के माध्यम से धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए केदारनाथ स्थित हेलीपैड का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हेली सेवाओं के संचालन, यात्रियों की आवाजाही, सुरक्षा प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।
हेलीपैड पर जिलाधिकारी के अचानक पहुंचने पर वहां मौजूद श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से सीधे संवाद स्थापित कर हेली सेवा, बाबा केदार की दर्शन व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं को लेकर उनका फीडबैक एवं सुझाव प्राप्त किए। श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं के साथ आत्मीयता दिखाते हुए बाबा केदार का प्रसाद भी ग्रहण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग एवं धाम क्षेत्र में सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखी जाएं तथा श्रद्धालुओं के साथ सौम्य एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा के दौरान प्राप्त हो रहे फीडबैक के आधार पर व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित एवं सुखद यात्रा अनुभव मिल सके।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन