July 24, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर में पुलिस द्वारा दुकानदारों के चालान काटने पर भड़के व्यापारी, घंटों काटा हंगामा

जसपुर, संवाददाता। बाजार में सोमवार शाम पुलिस के दुकानदारों के चालान काटे जाने से व्यापारी भड़क उठे। मंगलवार को व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापारियों ने गांधी पार्क से कोतवाली तक जुलूस निकालकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया।

करीब एक घंटे तक हंगामे के बाद व्यापारियों ने पुलिस के आश्वासन पर धरना समाप्त किया। सोमवार को पुलिस ने कोतवाली रोड से गांधी पार्क तक अतिक्रमण और नियमों के उल्लंघन के तहत कुछ दुकानदारों और बाइक सवारों के चालान काटे थे। इससे नाराज व्यापारी मंगलवार को गांधी पार्क में एकत्र हुए और पुलिस की कार्रवाई को लेकर विरोध जताया। जुलूस के रूप

जसपुर में मंगलवार को कोतवाल के घेराव के दौरान विधायक, पालिकाध्यक्ष एवं अन्य।

में कोतवाली पहुंचकर कोतवाल का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि पुलिस ने अतिक्रमण के नाम पर दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों की बाइकों के भी चालान किए। कोतवाल राजेश पांडे ने व्यापारियों को

आश्वासन दिया कि भविष्य में कोई भी कार्रवाई करने से पहले व्यापार मंडल और नगर पालिका को विश्वास में लिया जाएगा। इसके बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त कर दिया। यहां विधायक आदेश चौहान, पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट,

पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, निकेश अग्रवाल, जिपं सदस्य चरनजीत सिंह, विमल अग्रवाल, अर्पित रस्तोगी, अवलोक गोयल, अंकुर बंसल, सिद्धार्थ सिंघल, अवलोक जैन, मो. यामीन रहे।

धरने के दौरान बिगड़ी पूर्व उपाध्यक्ष की हालत

धरने के दौरान बोलते समय व्यापार मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष नासिर अली की अचानक तबीयत बिगड़ गई। व्यापारियों ने उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि वह पुलिस कार्रवाई को लेकर अपनी बात रख रहे थे, तभी उनकी तबीयत खराब हो गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह ने बताया कि उनकी हालत अब स्थिर है।