जसपुर। श्री अग्रवाल
सभा के पांच पदों में से महामंत्री और मंत्री पद पर कोई और पर्चा न आने पर दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। अब तीन पदों पर छह लोग चुनाव में है। मंगलवार को अध्यक्ष पद पर राकेश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल ने पर्चे भरे। अध्यक्ष पद पर अब निकेश अग्रवाल, डॉ. आशु सिंघल समेत चार लोग मैदान में है। उपाध्यक्ष पद पर सचिन अग्रवाल ने नामांकन किया। इस पद पर अंकुर बंसल सोमवार को पर्चा भर चुके हैं। महामंत्री पद पर गौरव राजन अग्रवाल, मंत्री पद पर विवेक अग्रवाल ने पर्चा भरा था। मंगलवार को इन पदों पर कोई ओर
नामांकन नहीं हुआ। दोनों निर्विरोध हो गए। कोषाध्यक्ष पद पर नवीन अग्रवाल के अलावा संजय बंसल ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। कार्यकारणी सदस्य के लिए 15 लोगों ने पर्चे भरे हैं। चुनाव अधिकारी दीपक सिंघल, ने बताया कि चुनाव के लिए छह चुनाव अधिकारी बनाये गए हैं। तीन साल के लिए होने वाले चुनाव में नाम वापसी 23 मई को होगी। यहां संजय गोयल, प्रमोद बंसल, सुरेश बंसल, संजय गर्ग, अजय मोहन, अवलोक गोयल, आलोक गोयल, सचिन गर्ग, विकास अग्रवाल, सौरभगोयल, प्रदीप गोयल, श्रेय अग्रवाल, मोहित गर्ग रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सहकारी समिति चुनाव जसपुर से ममता, भगवंतपुर से लखवीर जीते
जसपुर में पुलिस द्वारा दुकानदारों के चालान काटने पर भड़के व्यापारी, घंटों काटा हंगामा
सीएम धामी ने सभी जनपदों को दीं बड़ी सौगात,विकास कार्यों हेतु कुल ₹1018.206 करोड़ की धनराशि आवंटित की