जसपुर। क्रय विक्रय सहकारी समिति के तीन वार्डों में हुए चुनाव में जसपुर वार्ड से ममता देवी, ग्राम भगवंतपुर से लखवीर सिंह एवं अन्य समिति से वीर सिंह चुनाव जीत गए। चुनाव में 319 में से 285 मतदाताओं ने वोट डाले। चुनाव अधिकारी पीएल वर्मा, एमडी अरूण सोलंकी ने बताया कि समिति में 13 संचालक होंगे। किसान सेवा सहकारी समिति से तीन, फीकापार समिति से चार, गढ़ीनेगी समिति से दो संचालक आएंगे। इस बार अन्य समिति समेत जसपुर, भगवंतपुर क्षेत्र से छह लोग मैदान में थे। नाम वापसी के बाद महुआडाबरा, गढ़ीनेगी, फीकापार, किसान सेवा सहकारी समिति से आने
वाले दस संचालक निर्विरोध हो गए थे। जसपुर क्षेत्र से नीरू गहलौत, ममता देवी, भगवंतपुर क्षेत्र से लखवीर सिंह, जसविंदर सिंह, एक अन्य समिति से नरेश सागर, वीर सिंह चुनाव मैदान में थे। मंगलवार को हुए चुनाव में ममता देवी को 103, नीरू गहलौत को 73, लखवीर सिंह को 44, जसविंदर को 38, वीर सिंह को 27 मत मिले। जबकि नरेश को कोई मत नही मिला। वहीं, चुनाव जीतने के बाद समथकों ने संचालकों का जोरदार स्वागत किया। यहां पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, फीकापार समिति अध्यक्ष मनोज चौहान, सनी पधान, तीरथ सिंह, सिद्धार्थ सिंघल, अरविंद

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
अग्रवाल सभा चुनाव में महामंत्री और मंत्री निर्विरोध चुने गए
जसपुर में पुलिस द्वारा दुकानदारों के चालान काटने पर भड़के व्यापारी, घंटों काटा हंगामा
सीएम धामी ने सभी जनपदों को दीं बड़ी सौगात,विकास कार्यों हेतु कुल ₹1018.206 करोड़ की धनराशि आवंटित की