21/05/2026
जसपुर,। भाकियू के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सहोता को भाकियू राष्ट्रीय महासचिव ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। प्रेम सहोता के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर भाकियू में खुशी की लहर है।
ग्राम कलियावाला निवासी प्रेम सहेाता बीते कई वर्षों से भाकियू से जुड़े हैं। वह पहले जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। अब वह वरिष्ठ प्रदेशा उपाध्यक्ष के पद पर थे। यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन ने यूनियन के प्रति उनकी लगन, कार्यशीलता को देखते हुए उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। सहोता ने जादौन का आभार व्यक्त किया है। सहोता ने बताया कि यूनियन के कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। सहोता के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंधल, डॉ. एमपी सिंह, खड़क सिंह, डॉ. सुदेश, अमनप्रीत सिंह, मुख्तार सिंह, किशन चौधरी, सिद्वार्थ सिंघल,राजकुमार सिंह, मनोज पाल, मुकेश कुमार, सरवन सिद्धू, सुखवीर भुल्लर आदि ने बधाई दी है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन