जसपुर। विकासखंड जसपुर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक आदेश सिंह चौहान एवं पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने नन्हे बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर किया।
अभियान के तहत रविवार को विकासखंड के लगभग 144 पोलियो बूथों पर करीब 17 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पूरे क्षेत्र में अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक व्यवस्था की।
सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पिलाएँगी दो बूंद ज़िन्दगी की:धीरेन्द्र मोहन गहलोत
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र मोहन गहलोत ने बताया कि बूथ दिवस के बाद सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएँगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुँच सके। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पाँच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएँ, ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे।
इस अवसर पर डॉ. हर्षिता, साजिद जमील, भगवती, मनोज सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन एम्स किच्छा का स्थलीय निरीक्षण
सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों का असर,रिकॉर्ड समय में तमक नाले पर यातायात सुचारु