जसपुर। ब्लॉक क्षेत्र में वाटर कूलर लगाने के कार्य के एवज में कथित रिश्वत लेने के मामले में सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लॉक के जूनियर इंजीनियर (जेई) विवेक कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर पर भी 12 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। उनके विरुद्ध भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, ब्लॉक क्षेत्र के एक पंजीकृत ठेकेदार ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी कि वाटर कूलर लगाने के कार्य के भुगतान के बदले जेई विवेक कुमार 20 हजार रुपये तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर 12 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
शिकायत का सत्यापन किए जाने पर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद विजिलेंस ने ट्रैप की योजना बनाई। सोमवार को सेक्टर हल्द्वानी के पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने ग्राम कुंडा में कार्रवाई करते हुए जेई विवेक कुमार को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाया गया। वहीं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर मौके पर नहीं मिले।
सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने बताया कि पूरे प्रकरण की विवेचना भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत की जा रही है। उन्होंने सफल ट्रैप कार्रवाई को अंजाम देने वाली विजिलेंस टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की। कार्रवाई में इंस्पेक्टर विनोद यादव, प्रभात कुमार सहित विजिलेंस के अन्य अधिकारी शामिल रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 17 हजार बच्चों को पिलाई गई जीवन रक्षक दवा
रुद्रपुर:बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत पहुंचे काशीपुर, योजनाओं का किया निरिक्षण