जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के अतिथि ग्रह में काटा केक
जसपुर में सपाइयों ने मनाया धूमधाम से अखिलेश यादव का जन्मदिन मिशन 2027 को लेकर जस पुर से समाजवादी पार्टी के विधायक को जीत दिलाने की भरी हुंकार समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जसपुर में तहसील रोड स्थित लोक निर्माण विभाग अतिथि ग्रह में केक काटकर वह पौधा रोपण करके सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया. इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष डॉक्टर नईम अहमद की सुपुत्री इफरा नाज जो की बाल कलाकार की भूमिका में बहुत जल्दी बड़े पर्दे पर आने वाली भोला फिल्म में नजर आएगी उनसे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन का केक कटवाया गया , इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पी डी ए (पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक) परिवार के सभी साथियों ने 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने के लिए संकल्प लिया है सपा जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने कहा अखिलेश यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में सामाजिक न्याय समान अवसर शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार तथा विकास को प्राथमिकता देते हुए समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए निरंतर कार्य किया है . भाजपा सरकार से लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए उत्तर प्रदेश मैं वहां की जनता 27 में परिवर्तन का पूर्ण मन बना चुकी है पूरे उत्तराखंड में भी समाजवादी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में अपनी भूमिका दर्ज कराएगी, सपा जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने कहा कि उत्तराखंड के अंदर जहां कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में निरंतर कमजोर साबित होती जा रही है वहीं जनता तीसरे विकल्प के रूप में समाजवादी पार्टी को उत्तराखंड में मौका देगी उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की तीसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अपनी मजबूती के साथ भूमिका दर्ज करा चुकी है और भाजपा के रथ को रोकने का कार्य उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने ही किया है, रवि छाबड़ा ने कहा कि जयपुर विधानसभा में समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और चुनाव लड़ेगी, सपा प्रदेश सचिव मोहम्मद इमरान ने कहा की अखिलेश यादव के नेतृत्व में पी डी ए की विचारधारा सामाजिक समरसता संविधान की रक्षा और सभी वर्गों को सम्मान व अधिकार दिलाने के लिए है. इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया की 2027 का जन्मदिन 27 के सत्ताधीश उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिन मनाया जाएगा. इस अवसर पर मो जुबेर रूबी जसपुर विधानसभा अध्यक्ष,मो, वली अहमद, सतीश कुमार यादव, सिद्दकी,जिला उपाध्यक्ष नगर अध्यक्ष जसपुर डॉक्टर नईम अहमद, यामीन, मो नाजिम सैफी बाबू खान साहिल खान, महमूद, जाकिर हुसैन,मेहरबान शाह, विवेक कुमार, विक्की सिंह,

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन
दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुआ ‘‘पांचवें डॉक्टर ऑफ़ द ईयर’’ सम्मान समारोह
जसपुर:डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान