August 9, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर:चिकित्सा शिविर के समापन पर चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ का हुआ सम्मान

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक डाॅ. सुदेश कुमार ने पटका पहनाकर व पौधा भेंट कर जताया आभार, डॉ. गहलौत ने सहयोग के लिए सभी का किया धन्यवाद

आलम रज़ा

जसपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में आयोजित विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के अंतिम दिन भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को सम्मानित किया गया। प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को पटका पहनाकर तथा पौधा भेंट कर उनके उल्लेखनीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डाॅ. धीरेन्द्र गहलौत ने विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं से क्षेत्र के मरीजों को अपने ही शहर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला।
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक डाॅ. सुदेश कुमार ने शिविर में सेवाएं देने वाले सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे चिकित्सा शिविर जरूरतमंद मरीजों तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में जिला संयोजक डाॅ. पुनीत बंसल, जिला सह-संयोजक डाॅ. हरविंद्र सिंह सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहे। इस दौरान शिविर में सहयोग करने वाले सभी स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।