विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया मरीजों का परीक्षण और उपचार,
शिविर में निःशुल्क हुईं सभी आवश्यक जांचें; दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाए गए
आलम रज़ा
जसपुर, 8 अगस्त। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसपुर में शनिवार को विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया। शिविर में कुल 923 मरीजों ने पंजीकरण कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का मिले भरपूर लाभ:अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र मोहन गहलोत
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र मोहन गहलोत ने बताया कि शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना था। शिविर के दौरान मरीजों की आवश्यक जांचें निःशुल्क की गईं। इसके अलावा पात्र दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाए गए, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सहूलियत हो सके।
शिविर में इन चिकित्सकों ने दीं अपनी सेवाएं

शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें डॉ. आशु सिंघल, डॉ. कीर्तिका, डॉ. जितेंद्र, डॉ. अर्पित, डॉ. संयम, डॉ. अविरल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव पुनेठा, ईएनटी सर्जन डॉ. प्रिया चौहान, डॉ. वीरेंद्र मिश्र, फिजिशियन डॉ. कीर्ति मेहरा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धनेश्वरी खेतपाल, डॉ. प्रवीण तथा डॉ. राजीव प्रबल बाजपेयी, साजिद, एबी भट्ट, नसीम, मीनू, राकेश, जसवंत, केके मिश्रा,वासिद अली रूपा सहित समस्त सीएचओ नीटू, स्वाति, मानसी, किशोर, साक्षी, भैरवी, दीक्षा, निधि, मनोज एवं शिवम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र मोहन गहलोत ने शिविर में पहुंचे सभी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व्यक्त किया। शिविर के दौरान मरीजों और उनके परिजनों में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने को लेकर संतोष दिखाई दिया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर:चिकित्सा शिविर के समापन पर चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ का हुआ सम्मान
सीएम धामी ने उत्तराखण्ड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद द्वारा आयोजित 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में प्रतिभाग किया
रुद्रपुर में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों से संबंधित एक व्यापक जागरूकता अभियान हुआ आयोजित