बाजपुर। सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती करने और उसके अश्लील वीडियो बनाने तथा उन वीडियो के सहारे उसको ब्लैकमेल करने के आरोपी यूपी के चंदौसी निवासी रिषभ माहेश्वरी को पुलिस ने शनिवार को चंदौसी से गिरफ्तार कर लिया है। सुल्तानपुर पट्टी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले एक युवक ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि आरोपी ने उसकी बहन से पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की फिर उससे वीडियो कॉलिंग करने लगा और इस दौरान उसने उसकी बहन की अश्लील वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड कर ली। आरोप लगाया कि जब उसकी बहन ने उससे फोटो और वीडियो डिलीट करने को कहा और उससे बात करने को मना किया तो वह उनको वायरल करने की धमकी देने लगा था। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता