काशीपुर। एसीजेएम/सिविल जज (सीडि) पायल सिंह की अदालत ने चेक बाउंस के आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया। मोहल्ला खालसा निवासी तेजपाल सिंह ने अधिवक्ता के माध्यम से एसीजेएम की अदालत में परिवाद दायर किया था कि जून 2022 में जसपुर खुर्द निवासी संजीव गुप्ता को 1.60 लाख रुपये उधार दिए थे, लेकिन काफी समय बाद भी उसने रकम नहीं लौटाई। तकादा करने पर आरोपी ने उसे 1.60 लाख रुपये का चेक दिया। यह चेक भुगतान के लिए खाते में लगाने पर बाउंस हो गया। नोटिस देने पर भी आरोपी ने कोई जवाब नहीं दिया। परिवाद पर सुनवाई कर अदालत ने आरोपी को तलब किया।बचाव पक्ष की ओर से पैरवी अधिवक्ता मेहराज खान ने की। दोनों पक्षों को सुनने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद अदालत ने आरोपी संजीव गुप्ता को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन