काशीपुर। दीपावली त्योहार के दौरान आतिशबाजी या किसी अग्निकांड से झुलसे लोगों को बेहतर इलाज देने के लिए एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय प्रशासन सतर्क हो गया है। चार बेड के बर्न वार्ड की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी गई हैं।
अस्पताल के सीएमएस डॉ. संदीप दीक्षित ने बताया कि अस्पताल में 30 से 40 फीसदी झुलसे व्यक्ति के इलाज की सुविधा अस्पताल में है।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में वर्तमान में फिजिशियन डॉक्टर की कमी के कारण कुछ समस्या खड़ी हो सकती है। बताया झुलसे लोगों के लिए नेट कवर तक की व्यवस्था कर ली गई है।डॉ. दीक्षित ने बताया अस्पताल के पास चार बेड का बर्न तो है ही, इमरजेंसी आने की आशंका के चलते अस्पताल के आईसीयू वार्ड को भी खोल दिया गया है। वहां की जो व्यवस्थाएं पूरी नहीं थी उनको पूरा कराया जा रहा है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन