April 25, 2026

Jaspur Times

News Portal

यूएमनगर जिले मे एक साल मे हत्याओं से ज्यादा हादसों में मौतें,

सड़कें सबसे बड़ी कातिल…एक साल में सबसे ज्यादा संवेदनशील

रुद्रपुर।यूएस नगर में हत्या से सात गुना अधिक मौतें सड़क हादसों में हो गईं। चौंकाने वाले आंकड़े का खुलासा पुलिस रिकॉर्ड कर रहा है। इस साल जनवरी से नवंबर तक जिले में 37 लोगों की हत्या हुईं जबकि 258 लोगों की जान सड़क हादसों में चली गई। 391 लोग दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल हो गए।

कुमाऊं में अपराध के लिहाज से यूएस नगर सबसे ज्यादा संवेदनशील है। मामूली विवाद, जमीन की रंजिश और लेनदेन के विवाद में सबसे अधिक हत्याएं इसी जिले में होती हैं। वर्ष 2025 में हत्या के मामलों में कुछ हद तक अंकुश लगा है। पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। चेन स्नेचर से लेकर गैंगस्टर तक को अपराध का जवाब गोली से दिया गया।

दूसरी ओर सड़क हादसों में लोगों की लापरवाही से सबसे अधिक जानें चली गईं। सितारगंज में इस साल सबसे ज्यादा 27 और झनकईया में सबसे कम दो लोगों की मौत हादसों में हुई। इसके अलावा जसपुर और खटीमा में सबसे अधिक 12 लोगों की हत्या हुई।

जिले में जनवरी से 30 नवंबर तक हुई हत्याएं और हादसों में मौत

क्षेत्र हत्या सड़क हादसों में मौत हादसों में जान गंवाने वाले

                                     महिलाएं                          पुरुष

जसपुर 06 06 06

कुंडा 03 04 17

काशीपुर 04 10 10

आईटीआई 02 03 22

बाजपुर 00 03 18

केलाखेड़ा 00 08 08

गदरपुर 03 01 12

दिनेशपुर 01 00 05

पंतनगर 01 03 20

ट्रांजिट कैंप 02 00 04

रुद्रपुर 01 02 15

किच्छा 05 02 19

पुलभट्टा 01 02 12

सितारगंज 01 05 22

नानकमत्ता 01 00 20

खटीमा 06 01 20

झनकईया 00 01 01

हादसे रोकने के लिए पुलिस चला रही अभियान
हादसे रोकने के लिए पुलिस जिले में वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति सचेत किया जा रहा है। इसके बावजूद वाहन चालक रफ्तार भर रहे हैं। इनमें से कई हादसे बड़े वाहन चालकों की लापरवाही से हुए हैं।

जिले में कानून व यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के प्रयास जारी हैं। अपराध पर अंकुश लगा है। हादसे रोकने के लिए यूपी की सीमा से लेकर शहर तक चेकिंग अभियान चल रहा है। कई शहरों में बड़े वाहनों की दोपहर में नो एंट्री है। हादसे रोकने के लिए तेज रफ्तार वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। कोहरे में लोगाें से फाॅग लाइट लगाने के लिए कहा जा रहा है। – मणिकांत मिश्रा, एसएसपी

You may have missed