जसपुर। अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच को कांग्रेसियों ने धरना दिया। तथा धरना स्थल पर ही अपने सिर मुंडवाया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित खून से लिखा ज्ञापन एसडीएम के पेशकार को सौंपा।
शनिवार को अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर धरने पर बैठे और हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव डा. शुभचंद एवं सनी अरोरा ने अपने सिर मुंडवा दिए। कार्यकर्ताओं ने इजेक्शन सीरींज से खून निकालकर राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखा और पत्र में अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की। धरने के बाद कांग्रेसियों ने एसडीएम कार्यालय जाकर एसडीएम के पेशकार प्रकाश मेहर को पत्र सौंपा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष इख्तियार अहमद बब्लू, आफताब अंसारी, डॉ० शुभचंद, आफताब सैफी, नासिर अली, अमृत सिंह आदि मौजूद रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता