October 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर में यात्रा का हुआ शुभारम्भ

दादा गुलाब सिंह की याद में आयोजित मेले के दौरान निकाली गई शोभा यात्रा का खड़क सिंह चौहान ने किया फीता काटकर शुभारंभ

जसपुर। क्षेत्र के ग्राम रायपुर में दादा गुलाब सिंह की याद में आयोजित मेले के दौरान निकाली गई शोभा यात्रा का मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रधानमंत्री उज्जवल योजना के जिला चेयरमैन खड़क सिंह चौहान ने फीता काटकर शुभारंभ किया किया।

बृहस्पतिवार को ग्राम रायपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परंपराओं के अनुसार आयोजित होने वाले क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित विशाल मेले में पहुंचे प्रध ानमंत्री उज्ज्वला योजना के जिला चेयरमैन खड़क सिंह चौहान का मेले आयोजकों ने पगड़ी बांधकर फूल मालाओं

से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। खड़क सिंह चौहान ने दादा गुलाब सिंह को श्रद्धापूर्वक नमन कर उनके आदर्शों एवं नट समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि यह मेला केवल एक धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नहीं है, बल्कि समृद्ध परंपराओं, सामाजिक एकता और क्षेत्र की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है । इस अवसर पर प्रधान दिलशाद हुसैन, प्रधान मनीष कुमार, प्रधान मोती सिंह, ब्रह्मानंद लाहोरी, योगराज सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह, महेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

You may have missed